Yashasvi Jaiswal

छा गए यशस्वी जायसवाल! साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले मचाया धमाल, सिलेक्टर्स को भेजा खास मैसेज

Yashavi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है. बाएं हाथ के बैटर ने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए दोनों ही पारियों में अपनी धांसू बैटिंग से जमकर महफिल लूटी.

Yashasvi Jaiswal: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान जल्द होना है. टीम की घोषणा होने से पहले यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर बल्ले से धमाल मचाते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. रणजी ट्रॉफी के रण में उतरे यशस्वी ने दोनों ही पारियों में अपनी बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी. मुंबई की ओर से खेलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गेंदबाजों की खूब क्लास लगाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले की पहली पारी में यशस्वी के बल्ले से 67 रन निकले. वहीं, दूसरी इनिंग में भी टीम इंडिया के बल्लेबाज ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा और एक और फिफ्टी जमाई. यशस्वी दूसरी इनिंग में 56 गेंदों पर 56 रन ठोक चुके हैं और दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे हुए हैं.

इस पारी के दौरान यशस्वी के बल्ले से 8 चौके निकल चुके हैं. रणजी में धमाकेदार प्रदर्शन करके यशस्वी की निगाहें भारत की व्हाइट बॉल टीम में अपनी जगह बनाने पर भी होंगी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ