
Stokes की जगह इस 'भारतीय' ने क्यों की इंग्लैंड के लिए फील्डिंग? अचानक मैदान पर उतरा 21 वर्षीय खिलाड़ी
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Yash Vagadia: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 90 रन स्कोर बोर्ड पर लगा लिए हैं। भारतीय टीम की कुल बढ़त 96 रनों की हो चली है। तीसरे दिन मैदान पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया।
दरअसल, इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स के मैदान से बाहर जाने पर एक 21 वर्षीय खिलाड़ी ग्राउंड पर फील्डिंग करने उतरा। यह प्लेयर इंग्लैंड टीम का हिस्सा भी नहीं था और इसी वजह से हर कोई दंग रह गया। इस खिलाड़ी का नाम यश वगाड़िया है, जो यॉर्कशायर की ओर से काउंटी क्रिकेट में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं। यश स्टोक्स की जगह बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मैदान पर उतरे थे। बता दें कि यश का जन्म गुजरात में हुआ था, लेकिन क्रिकेट के बारीकियां उन्होंने इंग्लैंड में ही सीखी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: