WTC Final
विज्ञापन

Video: WTC फाइनल की रेस हुई रोमांचक, भारत-ऑस्ट्रेलिया कौन मारेगा बाजी?

WTC Final Points Table: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच जंग देखने के मिलने वाली है।

WTC Final Points Table: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। जिसके बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका पहले ऑस्ट्रेलिया दूसरे और टीम इंडिया तीसरे पायदान पर बनी हुई है। टॉप-2 में रहने वाली टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दूसरे पायदान के लिए अब भारत और ऑस्ट्रेलिया में जंग छिड़ी है।

दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। 30 दिसंबर को मेलबर्न टेस्ट का आखिरी दिन होने वाला है, कल इस मैच का रिजल्ट सबके सामने होगा। टीम इंडिया अगर मेलबर्न टेस्ट जीत लेती है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ जाएगी। हालांकि मेलबर्न टेस्ट जीतना टीम इंडिया के लिए भी उतना आसान नहीं माना जा रहा है।

Advertisment

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ