
WTC Final 2025: जब दूसरे दिन ही पक्की थी हार, फिर दक्षिण अफ्रीका ने कैसे किया पलटवार
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
WTC Final 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पीछे थे। हालांकि इन 2 स्टार खिलाड़ियों के दम पर ही अफ्रीका ने शानदार पलटवार करके मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया के 212 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 138 रनों पर ही सिमट गई। 74 रनों की ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त मिली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 207 रन बनाए। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके कारण ही अफ्रीका की टीम मुकाबले में बहुत पीछे रह गई थी। हालांकि उसके बाद एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार पार्टनरशिप की। जिसके कारण ही अफ्रीका की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: