---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां खेले जाएंगे सभी 8 मुकाबले?

IND vs NZ: विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे। जिसके कारण ही अब फैंस को आने वाली वनडे सीरीज का इंतजार है। इस बीच फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वाइट बॉल सीरीज का अब ऐलान हो गया है।

---विज्ञापन---

IND vs NZ: भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20आई फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। ये दोनों ही दिग्गज अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे। जिसके कारण ही अब फैंस को आने वाली वनडे सीरीज का इंतजार है। इस बीच फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वाइट बॉल सीरीज पर बड़ा अपडेट आया है। जिसके साथ ही डेट और वेन्यू का भी फैसला हो चुका है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज पर आया बड़ा अपडेट

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार 2026 के जनवरी महीने में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। वहीं आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी फैंस को नजर आ सकते हैं। हालांकि उसके पहले टीम इंडिया बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेल सकती है। बीसीसीआई ने हालांकि इस सीरीज को लेकर अभी मीटिंग करनी है। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है। जहां पर टीम को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को हेडिंग्ले में खेला जाएगा। लंबे समय के बाद टीम इंडिया बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026 का कार्यक्रम

पहला वनडे: 11 जनवरी, हैदराबाद

दूसरा वनडे: 14 जनवरी, राजकोट

---विज्ञापन---

तीसरा वनडे: 18 जनवरी, इंदौर

पहला टी20: 21 जनवरी, नागपुर

---विज्ञापन---

दूसरा टी20: 23 जनवरी, रांची

तीसरा टी20: 25 जनवरी, गुवाहाटी

---विज्ञापन---

चौथा टी20: 28 जनवरी, विजाग

पांचवां टी20: 31 जनवरी, त्रिवेंद्रम

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: चैंपियन टेम्बा बावुमा ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

First published on: Jun 14, 2025 08:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola