WTC 2025 Prize Money: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। कंगारू टीम ने लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। डब्ल्यूटीसी का खिताब जीतने वाली टीम पर जमकर पैसों की बरसात होगी।
टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन बनने वाली टीम को 30.79 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, रनरअप पर भी खूब पैसों की बारिश होगी। फाइनल तक का सफर तय करने वाली उपविजेता को 17.96 करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछले साइकल में विनर टीम को 13.23 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि रनरअप 6.61 करोड़ रुपये दिए गए थे। डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम नंबर तीन पर रही। टीम इंडिया को भी आईसीसी की ओर से 12.31 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड टीम को 10.26 करोड़ मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।