टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, इंग्लैंड को हराने के लिए BCCI ने बनाया 'सीक्रेट प्लान', 2 खिलाड़ियों को दी बड़ी जिम्मेदारी!

Shubman Gill-KL Rahul: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने सीक्रेट प्लान तैयार कर लिया है. वो अपने दो खिलाड़ियों को सीरीज से काफी पहले ही इंग्लैंड भेज रहे हैं. दोनों यहां खास तैयारी करेंगे.

Shubman Gill-KL Rahul

टीम इंडिया का खास प्लान (Image: AI Generated)

Shubman Gill-KL Rahul: आयरलैंड के खिलाफ भारत को T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम का फोकस इंग्लैंड के खिलाफ T20I और वनडे सीरीज पर है. 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 श्रृंखला की शुरुआत होगी. इसके बाद भारतीय टीम 14 जुलाई से वनडे सीरीज खेलेगी. इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने एक सीक्रेट प्लान बना लिया है. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया लगभग एक-डेढ़ हफ्ते बाद रवाना होगी और ट्रेनिंग शुरू करेगी. हालांकि, दो स्टार खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड जाकर तैयारी शुरू कर देंगे.

विज्ञापन

BCCI ने बनाया खास प्लान!

BCCI वर्ल्ड कप को लेकर काफी सीरियस है और सभी खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका में होने वाले 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना चाहता है. साउथ अफ्रीका की तरह इंग्लैंड में भी तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. भारतीय टीम ने अगले वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली को काफी अनुभव है. हालांकि, BCCI को अन्य सीनियर खिलाड़ियों से भी उम्मीद है.

विज्ञापन

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल और केएल राहुल वनडे सीरीज की तैयारियों के लिए जल्दी इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे. वनडे स्क्वाड बाद में एकत्रित होगा, जबकि पहले ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड में चले जाएंगे. दोनों इंग्लैंड की परिस्थितियों को समझने और उनके अनुरूप खुद को ढालने की कोशिश करेंगे. इसका फायदा भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर मिल सकता है. वनडे सीरीज में यह दोनों खिलाड़ी बड़ी-बड़ी पारियां खेल सकते हैं. उन पर न सिर्फ तैयारी करने, बल्कि अन्य खिलाड़ियों को भी कंडीशंस के बारे में बताने और उन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी होगी.

ये भी पढ़ें:- एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी, दो स्टार खिलाड़ी बाहर

विज्ञापन

रोहित-विराट पर रहेंगी नजरें

शुभमन गिल और केएल राहुल जल्दी तैयारियां शुरू करके इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में रनों की बारिश करने की कोशिश करेंगे. फैंस का ध्यान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहने वाला है. कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने के बाद वापस आ रहे हैं, वहीं रोहित शर्मा पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा. विराट-रोहित, दोनों को रन बनाने और 2027 वनडे वर्ल्ड कप को गंभीरता से लेने का संदेश देने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ