VIDEO: ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, पॉइंट्स टेबल में भारत का बुरा हाल

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के जीतने का टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में जमकर नुकसान हुआ है। एक नजर इस टूर्नामेंट के पॉइंट्स टेबल पर।

Indian Women Team

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट मे शनिवार को दो मुकाबले खेले गए, जहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने ना केवल शानदार अंदाज में जीत हासिल की, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी धमाका कर दिया। यहां ऑस्ट्रेलिया ने जहां श्रीलंका को छह विकेट से रौंदा, वहीं इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 21 रनों से जीत हासिल की।

बात करें टीम इंडिया की तो वह न्यूजीलैंड से पहला मुकाबला हारने के बाद मुश्किल में नजर आ रही है। टीम पांच टीमों के ग्रुप ए स्टेज के पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी नंबर पर है। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे जबकि पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है। बात करें ग्रुप बी की तो यहां इंग्लैंड की टीम पहले नंबर पर है, जबकि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम दूसरे और तीसरे नंबर पर है।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ