Team India Squad for Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (6 जून) को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था. लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से हार झेलने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी 0-3 से पिछड़ चुकी है और सीरीज गंवा चुकी है. इस खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हो रही है और एशियन गेम्स के लिए घोषित टीम में बदलाव की मांग की जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के एशियन गेम्स स्क्वॉड में बदलाव हो सकता है. हालांकि, एशियन गेम्स के लिए भारत के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं होगा. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा, ओपनिंग के लिए संजू सैमसन भी मौजूद रहेंगे. इस बड़े टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर ही भारत की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे और ईशान किशन की जगह पक्की मानी जा रही है. हालांकि, रजत पाटीदार और हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया जा सकता है, जो घोषित टीम का हिस्सा नहीं हैं. इसके अलावा, क्रृणाल पांड्या और कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई का इस टीम से बाहर हो सकते हैं.
एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित टीम इंडिया का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: आखिरी T20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार है टीम इंडिया!
संबंधित खबरें
JIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
19 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
21 hrs agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
1 day agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
1 day agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
1 day agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoJIO का IPO 'ग्लोबल राज' का प्लान, जानिए पूरी डिटेल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines