
क्या पृथ्वी शॉ की अब हो पाएगी टीम इंडिया में वापसी? स्टार खिलाड़ी ने ठोका दावा
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। आईपीएल 2025 में भी शॉ अनसोल्ड रहे थे। शॉ इन दिनों बुची बाबु क्रिकेट टूर्नामेंट में महाराष्ट्र की ओर से भाग ले रहे हैं। अब तक इस टूर्नामेंट में शॉ ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले मैच में 1 शतक, दूसरे मैच में 1 रन और तीसरे मैच में अर्धशतक बनाया। अपनी आखिरी पारी में उन्होंने टीएनसीए प्रेसिडेंट्स इलेवन के खिलाफ खेले गए मैच में 96 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली। शॉ का पिछला घरेलू सीजन खराब रहा था। वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हालांकि अब ऐसा लगता है कि शॉ भारतीय टीम में वापसी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। उनकी हालिया फॉर्म को देखा जाए तो वह दमदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.