cricket News - 2025-11-14T171742.355
विज्ञापन

क्या टेम्बा बावुमा को बौना बोलने पर ICC लेगी जसप्रीत बुमराह पर एक्शन? बुरी तरह फंस सकता है तेज गेंदबाज

 India vs South Africa: कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया और साउथ अफ्रीका के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दौरान साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को बौना कहा, जिसके बाद उनपर बैन लग सकता है.

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जा रहा है. पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला. खासकर जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया. उन्होंने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. हालांकि अपनी गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा पर टिप्पणी की. उन्होंने बावुमा की हाइट का मजाक उड़ाते हुए उन्हें बौना तक बोल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब सवाल ये है कि क्या जसप्रीत बुमराह पर आईसीसी एक्शन लेगी? खबरों की मानें तो बौना शब्द बॉडी शेमिंग के अंतर्गत आता है. हालांकि अब आईसीसी बुमराह पर क्या एक्शन लेती है. ये आने वाला समय तय करेगा.

ये भी पढ़ें:- 4 भारतीय रेसलर जिनका WWE में अब वापसी कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

Advertisment

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 55 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई, जबकि भारतीय टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 37/1 रन बना चुकी है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ