Cricket News - 2025-06-24T165202.707
विज्ञापन

क्यों टल गई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? अब सामने आ गई असली वजह

Rinku Singh and Priya Saroj marriage: स्टार भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी टल गई है। हालांकि इसके पीछे की बड़ी वजह भी बताई गई है।

Rinku Singh and Priya Saroj marriage:  भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछली शहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज की कुछ दिन पहले लखनऊ में सगाई हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होनी थी। लेकिन अब दोनों की शादी टल गई है। दरअसल आने वाले दिनों में रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में भाग लेने के लिए वयस्त हो जाएंगे। इस वजह से दोनों की शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई है। भारत में घरेलू टूर्नामेंट अक्टूबर से फरवरी के बीच चलता है।

हालांकि दोनों की शादी की तैयारियां जोरों शोरों के साथ चल रही थी। वाराणसी के होटल ताज में मेहमानों के लिए कमरे भी बुक किए जा चुके थे। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की शादी साल 2026 में होगी। फिलहाल दोनों की शादी की डेट तय नहीं हुई है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ