हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान? सामने आ गया इस डेट से खास कनेक्शन

Mohammed Shami Retirement: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर 2026 को बड़ा फैसला लिया. उन्होंने सभी को चौंकाते हुए इस दिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. शमी पिछले 3 सालों से कोई भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेले थे.

विज्ञापन
Mohammed Shami का 6 नवंबर के साथ है बेहद खास कनेक्शन (Pic Credit- ANI)

Mohammed Shami Retirement: टीम इंडिया में कमबैक का प्रयास कर रहे मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर 2026 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. इसी के साथ उनके 13 सालों के टेस्ट करियर का भी अंत हो गया. हालांकि शमी अभी भी वनडे और टी-20 में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. जहां पर भी उन्होंने आखिरी बार 2025 में टीम इंडिया के लिए खेला था. इसके अलावा वो आईपीएल में भी नजर आएंगे. शमी के करियर में 6 नवंबर का बड़ा महत्व है. जिसके कारण ही उन्होंने इसी दिन संन्यास का फैसला किया है.   

क्यों 6 नवंबर को ही शमी ने लिया संन्यास का फैसला? 

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू 6 नवंबर को किया था. साल 2013 में उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना डेब्यू मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इसी मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 9 विकेट झटके थे. जिसके बाद से उन्होंने लगातार टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेला था. 6 नवंबर को शुरू हुए टेस्ट करियर का अंत भी शमी ने इसी डेट को दिया है. शमी अब वनडे में वापसी का प्रयास करते हुए नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन

शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसकी 122 पारियों में मोहम्मद शमी ने कुल 229 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका औसत 27.71 का रहा है. टेस्ट में शमी ने 6 बार 5 विकेट हॉल लिया है. वहीं उनकी इकॉनमी रेट  की रही है. टीम इंडिया की जर्सी में शमी ने अपना आखिरी मुकाबला जून 7 को द ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. पिछले 3 सालों से वो कमबैक का प्रयास कर रहे थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका सिलेक्शन नहीं होने के बाद वो निराश थे. 

ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक, टेस्ट सीरीज के लिए तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola