
2 बीमर डालने के बाद भी कार्तिक त्यागी को कैसे मिल गई गेंदबाजी की परमीशन, जानें क्या कहता है IPL नियम
Written By Nikhil Shukla

Written By Nikhil Shukla
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. सुपर ओवर में कोलकाता की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इस मैच में कोलकाता के स्टार तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है. लखनऊ की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी. कार्तिक त्यागी के हाथ में गेंद थी. ओवर की दूसरी गेंद कार्तिक ने वेस्ट हाइट से ऊपर फेंकी, जिसके चलते अंपायर ने नो बॉल करार दिया. इसके बाद उन्होंने अगली गेंद भी उसी तरह की डाली और वो भी नो बॉल करार दी गई. हर किसी को लग रहा था कि अब कार्तिक को गेंदबाज से हटा दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस बात का फैसला पूरी तरह से अंपायर के पास होता है. अगर उसे लगता है कि उनकी गेंद बल्लेबाज के लिए खतरा थी तो वो गेंदबाज को गेंदबाजी करने से रोक सकते हैं.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 में खेलने नहीं उतरेंगे MS Dhoni? पूर्व CSK स्टार ने किया किया बड़ा खुलासा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: