---विज्ञापन---

IPL 2026 में खेलने नहीं उतरेंगे MS Dhoni? पूर्व CSK स्टार ने किया किया बड़ा खुलासा

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स टीम को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये है कि किया इस सीजन धोनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे या नहींं? आर अश्विन को लगता है कि ऐसा नहीं होने वाला है. इसके लिए उन्होंने एक बड़ा कारण भी हाईलाइट किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या एम एस धोनी इस सीजन टीम के लिए खेलने उतरेंगे या नहीं. अभी तक आईपीएल 2026 में टीम 8 मुकाबले खेल चुकी है लेकिन धोनी एक मैच में भी खेलने नहीं उतर पाए. इसको लेकर उनकी चोट से लेकर विनिंग कॉम्बिनेशन तक की बात सामने आई. सीएसके के पूर्व स्टार आर अश्विन ने उनके इस सीजन खेलने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इसको लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. आइए आपको भी बताते हैं इसके बारे में.

धोनी की वापसी है मुश्किल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अगर इस सीजन अपने बाकी बचे मैचों में शानदार प्रदर्शन करती है तो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है. इसको लेकर आर अश्विन कहते हैं, “चेन्नई की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अगर टीम इस रेस से बाहर हो जाती है तो शायद धोनी खेलें क्योंकि अगर टी प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी तो फ्रेंचाइजी क्यों रिस्क लेगी. टीम की गेंदबाजी शानदार नजर आ रही है. ऐसे में अगर टीम की बल्लेबाजी चलती है तो वो जरूर कमाल कर सकते हैं. अगर टीम प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी तो मेरे ख्याल में धोनी नजर नहीं आएंगे. ”

---विज्ञापन---

गायकवाड़ कर रहे टीम की कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही है. टीम का प्रदर्शन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. गायकवाड़ का बल्ला इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप रहा है. पिछले मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था लेकिन स्ट्राइक रेट काफी धीमा रहा था. उन्होंने इस सीजन टीम के लिए खेले 8 मैचों में 278 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.08 का रहा है. टीम को अगर प्लेऑफ में एंट्री करनी है तो आगे आने वाले मैचों में जीत हासिल करनी होगी. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026: CSK में होगी मुंबई के आयुष की एंट्री! बीच सीजन फ्रेंचाइजी ने उठाया बड़ा कदम

---विज्ञापन---

First published on: Apr 27, 2026 07:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola