Team India Chief Selector: भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है और अगरकर ने भी आगे इस पद पर बने रहने की इच्छा नहीं जताई है. हालांकि, BCCI की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. अगरकर की जगह लेने की रेस में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं. इसमें सबसे पहले वीवीएस लक्ष्मण का नाम चर्चा में है. वह फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख हैं और जरूरत पड़ने पर टीम इंडिया के बैकअप कोच की भूमिका भी निभाते रहे हैं.
वहीं, लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम पार्थिव पटेल का है. पार्थिव नए चीफ सिलेक्टर बनने के प्रमुख दावेदारों में सबसे आगे माने जा रहे हैं. वह भारत के लिए 25 टेस्ट खेल चुके हैं और IPL में कोचिंग स्टाफ का हिस्सा भी रह चुके हैं. इसके अलावा, मौजूदा चयन समिति के सदस्य प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह भी संभावित दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं. आरपी सिंह सितंबर 2025 से चयन समिति का हिस्सा हैं. वहीं, 5वां नाम शिव सुंदर दास का है, जो मौजूदा चयन समिति के अध्यक्ष हैं और पहले अंतरिम चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs JPN: जापान के खिलाफ बेंच पर बैठ सकते हैं ये 3 स्टार खिलाड़ी, कप्तान और कोच लेंगे बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
7 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
12 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines