IND vs JPN: जापान के खिलाफ बेंच पर बैठ सकते हैं ये 3 स्टार खिलाड़ी, कप्तान और कोच लेंगे बड़ा फैसला

IND vs JPN: एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के लिए ही टीम इंडिया 22 सितंबर को जापान के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलने वाली है. टीम इंडिया इस मैच में परिस्थितियां समझने के लिए खेलेगी. हालांकि उसके बाद भी टीम अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठा सकती है.

Team India
1 / 6
Team India के ये 3 खिलाड़ी बेंच पर बैठ सकते हैं. (Pic Credit- PTI)

IND vs JPN: भारतीय क्रिकेट टीम और जापान के बीच होने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. 22 सितंबर को ये मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड कांटो में खेला जाएगा. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत बड़ा होने वाला है. टीम इंडिया इस मुकाबले को अभ्यास मैच की तरह लेने वाली है. जहां पर 2 स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. जिससे वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा स्टार खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सके. हेड कोच गौतम गंभीर को कुछ बड़े फैसले करने होंगे. (Pic Credit- PTI)

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 2 / 6

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों ही मैचों में खेला है. ऐसे में बुमराह एशियन गेम्स 2026 से पहले थोड़ा आराम कर सकते हैं. बुमराह एशियन गेम्स 2026 के दौरान तीनों ही मैचों में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. बुमराह इस मुकाबले में बेंच पर बैठ सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी जापान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. जिससे वो पूरी तरह से तैयार होकर एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में उतर सके. सैमसन की गैरमौजूदगी में ईशान किशन विकेटकीपर के रूप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. सैमसन इस मुकाबले में बेंच गर्म कर सकते हैं.  (Pic Credit- ANI)

विप्रज निगम

विप्रज निगम 4 / 6

स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को भी जापान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. टीम इंडिया इस मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकती है. ऐसी स्थिति में निगम को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. सुंदर ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं खेला था. ऐसे में उनको चांस दिया जा सकता है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 5 / 6

कप्तान श्रेयस अय्यर को जापान के खिलाफ इस मुकाबले में बड़े फैसले करने होंगे. अगर वो टॉस जीते, तो पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे. जिससे ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजों को मैदान पर समय मिल सके. अय्यर इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजों को भी समझदारी से इस्तेमाल करना चाहेंगे. जिससे वो मेगा इवेंट से पहले पिच को अच्छे से समझ सके.  (Pic Credit- ANI) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.  (Pic Credit-AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन