cricket News (30)
विज्ञापन

रोहित शर्मा के बाद कौन होगा भारतीय वनडे कप्तान? सामने आए 5 नाम

Rohit Sharma: रोहित शर्मा अब वनडे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह कौन कप्तानी संभालेगा? 5 खिलाड़ी रेस में आगे चल रहे हैं।

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी-20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब वह केवल वनडे में भारतीय टीम के लिए बने हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो हिटमैन इस साल अक्टूबर में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में भाग लेंगे और ये उनकी फेयरवेल सीरीज हो सकती है। अगर रोहित वनडे से संन्यास लेते हैं तो उनकी जगह भारतीय वनडे टीम की कमान कौन संभालेगा? कप्तानी की रेस में कुल 5 नाम सामने आए हैं। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत नए भारतीय वनडे कप्तान हो सकते हैं। गिल, अय्यर और राहुल रेस में आगे हैं। क्योंकि तीनों खिलाड़ियों का वनडे में प्रदर्शन शानदार रहा है। गिल ने तो हाल ही में अपनी टेस्ट कप्तानी से भी खासा प्रभावित किया है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ