दिल्ली में 20 जुलाई 2026 को संसद का घेराव करने निकले छात्रों पर पैलेट गन से साहिल लोचब घायल हुए थे, लेकिन पुलिस उनकी FIR दर्ज नहीं कर रही थी. बीते दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस समर्थकों के साथ केस दर्ज कराने थाने पहुंचे तो राहुल गांधी के साथ साहिल ओर उसकी मां नजर आईं. वहीं राहुल गांधी के साथ एक महिला वकील भी नजर आई थीं, जिनकी राहुल ने मीडिया के सामने तारीफ भी की थी. राहुल गांधी ने उन महिला वकील के काम को 'गुड जॉब' बताया और वकीन ने जवाब में राहुल गांधी को धन्यवाद कहा.

News 24 की वीडियो रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने जिस महिला वकील की तारीफ की थी, उसका नाम स्वाति खन्ना है और साहिल की लॉयर हैं. कुछ घंटे विरोध प्रदर्शन करने के बाद जब पुलिस ने FIR दर्ज की तो राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा किसाहिल लोचब के शरीर में पैलेट गन के छर्रे धंसे हैं. 3 छर्रे उसकी आंख में हैं. इसलिए साहिल को अब आंख से दिखाई नहीं देता है. लोचब की मां ने मुझसे कहा कि आपकी वजह से FIR दर्ज की गई, अगर आप न होते तो हमें वे भगा देते. केस दर्ज हुआ है और इंसाफ के लिए पहला कदम उठा है.

---विज्ञापन---

स्वाति खन्ना कौन हैं, इस बारे में जानने के लिए देखें News 24 की स्पेशल वीडियो रिपोर्ट...

---विज्ञापन---