
VIDEO: हरमनप्रीत या अंपायर कौन गलत? जानिए क्या कहते हैं ICC के नियम
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
Harmanpreet Kaur: महिला विश्व कप 2024 में भारत ने अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 4 अक्टूबर को खेले गए इस मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने 58 रनों से घुटने टेक दिए। हालांकि पहली पारी के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और अंपायर के बीच काफी देर तक बहसबाजी देखने को मिली थी। इस मैच में न्यूजीलैंड की खिलाड़ी अमेलिया ने एक लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट मारा और उन्होंने एक रन भाग कर ले लिया।
इसके बाद हरमन अपने हाथों में गेंद लेकर आने लगी। इतने में ही अमेलिया ने दूसरा रन लेना चाहा लेकिन वह विकेटकीपर द्वारा आउट हो गईं। लेकिन अंपायर ने उन्हें रन आउट नहीं दिया। अंपायर ने नॉट आउट के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने अंपायर से कैप ले ली थी और अंपायर ने ओवर खत्म करने की घोषणा कर दी थी। इसलिए अंपायर ने उन्हें रन आउट नहीं दिया।
Did Harmanpreet Kaur Cross The Line Or Umpire Committed Mistake Amid Dead-Ball Controversy. pic.twitter.com/7kc1C5dnAB
— Patel Cricinfo (@PatelCricinfo_) October 5, 2024
आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर अंपायर ओवर के समाप्त होने की घोषणा कर देता है तो इसके बाद कोई भी रन आउट नहीं माना जाएगा और शायद इसलिए अंपायर ने अमेलिया को रन आउट नहीं दिया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: