---विज्ञापन---

खेल angle-right

ओलंपिक एथलीट को जिस बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल डालकर जलाया, अब उसकी तड़प-तड़पकर मौत

Rebecca Cheptegei Death Case: युगांडा की ओलंपियन रेबेका चेप्टेगी की दर्दनाक मौत ने खेल जगत को हैरान कर दिया था। उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। अब उस बॉयफ्रेंड की भी मौत हो गई है।

---विज्ञापन---

Rebecca Cheptegei Death Case: हाल ही में युगांडा की ओलंपियन रेबेका चेप्टेगी की दर्दनाक मौत हो गई थी। उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिसमें उनकी मौत हो गई। रविवार को केन्या में हुई इस घटना ने खेल जगत को स्तब्ध कर दिया था। रेबेका के शरीर का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा जल गया था। युगांडा की इस धावक ने पेरिस ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। जहां वे 44वें स्थान पर रहीं। अब रेबेका के मामले से जुड़ी एक और खबर सामने आई है।

30 प्रतिशत तक जल गया शरीर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेबेका के एक्स बॉयफ्रेंड डिक्सन नडिएमा की भी इस घटना में जलकर मौत हो गई है। उसने केन्या के मोई टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल में आखिरी सांस ली। डिक्सन को भी इस कांड में कई चोटें आईं। बताया जा रहा है कि उसका शरीर लगभग 30 प्रतिशत तक जल गया। संयोग से रेबेका को भी दुर्घटना के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने जीवन से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया था।

---विज्ञापन---

क्या है पूरा विवाद?

कहा जा रहा है कि रेबेका और डिक्सन के बीच घर की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। रेबेका ने यह घर केन्या में युगांडा की सीमा और एथलेटिक ट्रेनिंग सेंटर के पास बनवाया था। डिक्सन रविवार की सुबह रेबेका के घर गया था। उस वक्त रेबेका अपनी 9 और 11 साल की बेटियों के साथ चर्च जा रही थीं। जब वह चर्च से घर लौट रही थीं, तो डिक्सन ने उन पर घात लगाकर हमला किया। इसके बाद उसने तुरंत पेट्रोल निकाला और रेबेका पर छिड़ककर आग लगा दी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में बनाया शतक, फुटबॉल में की कप्तानी, टेनिस में जीता ओलंपिक गोल्ड, इससे ज्यादा महान खिलाड़ी कौन?

बेटी को मारी लात

डिक्सन उस वक्त काफी गुस्से में था। बाद में रेबेका की बेटी ने खुलासा किया कि जब उसने अपनी मां को जलते हुए देखा तो वह तुरंत आग बुझाने दौड़ी, लेकिन डिक्सन ने उसे लात मारकर घायल कर दिया। मैराथन धावक रहीं रेबेका जानी-मानी हस्ती थीं। उन्होंने इटली में पडोवा मैराथन जीती। वह साल 2022 में अबू धाबी मैराथन में चौथे स्थान पर रही थीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सबसे बदकिस्मत क्रिकेटर! सिर्फ 3 घंटे में खत्म हो गया इंटरनेशनल करियर

First published on: Sep 10, 2024 08:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola