cricket News - 2026-01-09T214159.022

भारत में जन्म, न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू, कौन हैं आदित्य अशोक?

Adithya Ashok: 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की टीम में आदित्य अशोक को मौका मिला है. आदित्य अशोक भारत में जनमें हैं, लेकिन वह न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं.

Adithya Ashok: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की ओर से आदित्य अशोक को भी टीम में जगह मिली है. आदित्य अशोक भारतीय मूल के हैं, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड में ही क्रिकेट खेला है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के वेल्लोरे में 5 सितंबर, 2002 को जनमें आदित्य अशोक ( Adithya Ashok) जब चार साल के थे, तब उनका परिवार भारत से न्यूजीलैंड जाकर बस गया था. उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट न्यूजीलैंड में खेला. फिर उन्हें घरेलू टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला. साल 2023 में उन्हें पहली बार न्यूजीलैंड के लिए वनडे और टी-20 मैच खेलने का मौका मिला. वह अब तक 2 वनडे मैच में न्यूजीलैंड के लिए 1 विकेट और 1 टी-20 मैच में 1 विकेट चटका चुके हैं. भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में वह धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ