
Video: कौन हैं हूती विद्रोही? जंग में अकेला नहीं हिजबुल्लाह!
Houthi Rebels Hezbollah: इजराइल के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। हिजबुल्लाह को हूती विद्रोही लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। इससे टेंशन बढ़ गई है।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Houthi Rebels Hezbollah: इजराइल-हिजबुल्लाह के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद सुगबुहाट तेज हो गई कि इसकी आग दूसरे देशों तक भी फैल सकती है। हालांकि इस जंग में हिजबुल्लाह की ताकत जरूर कम हुई है, लेकिन वह अकेला नहीं है। ईरान और यमन के हूती विद्रोही उसे खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। हूती विद्रोही इजराइल पर लगातार हमला कर रहे हैं। उसने 2000 किलोमीटर दूर से ही इजराइल पर हमला कर दिया।
अब सवाल खड़ा होता है कि हूती विद्रोही कौन हैं? दअरसल, हूती यमन के अल्पसंख्यक शिया जैदी समुदाय के समूह को कहा जाता है। ये एक हथियारबंद समूह है। इसकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। उसने कुछ समय पहले लाल सागर में इसराइल के जहाजों को निशाना बनाया था।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: