IND vs NZ: जायसवाल OUT, सुंदर IN... पहले वनडे में ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गंभीर-गिल का चौंकाने वाला फैसला

Team India Playing 11: वडोदरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच हो रहा है. अब इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 सामने आ चुकी है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने कुछ चौंकाने वाले कदम उठाए हैं. यशस्वी जायसवाल का टीम इंडिया से पत्ता कट गया है, वहीं अय्यर की दोबारा टीम में वापसी हुई.

Team India Playing 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Team India Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सभी की नजर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर थी. टीम इंडिया ने छह गेंदबाजी विकल्पों के साथ जाने का निर्णय लिया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर फैंस की मुख्य रूप से नजर है. श्रेयस अय्यर की आखिर तीन महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में वापसी हो गई है. वो अपनी नंबर 4 की पोजीशन पर खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

कैसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने के बाद शुभमन गिल आखिर बतौर कप्तान दोबारा मैदान पर उतर रहे हैं. श्रेयस अय्यर का भी कमबैक हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में स्प्लीन इंजरी होने के बाद वो एक्शन से दूर हो गए थे. अब वापसी पर उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद होगी. टीम इंडिया ने छह गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतरने का फैसला किया है. रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव पर स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार होगा. प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

गिल ने क्यों किया गेंदबाजी का फैसला?

कप्तान शुभमन ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी और इसके पीछे का कारण ड्यू को बताया. उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है और दूसरी पारी में ड्यू का फायदा चेज करने वाली टीम को मिलेगा. भारत के पास विराट-रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्हें चेज करने में महारत हासिल है. ऐसे में गिल का ये फैसला सही साबित हो सकता है.

पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में आदित्य अशोक और क्रिस्टियन क्लार्क को जगह दी है, जिनका घरेलू क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है. मिचेल सैंटनर की गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल से बहुत उम्मीदें रहेंगी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: डेवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ