virat kohli rohit sharma new zealand

कितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20I मैच? जानें वनडे और टेस्ट सीरीज की भी टाइमिंग

IND vs NZ Series Timing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. इसके बाद दोनों देशों के बीच वनडे और टेस्ट श्रृंखला का आयोजन भी होगा. आइए जानते हैं कि इन तीनों सीरीज के मैच कितने बजे शुरू होंगे और इन्हें कहां देख सकते हैं.

IND vs NZ Series Timing: 22 अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत होने वाली है. दोनों टीमों के बीच पहले पांच मैचों की T20I सीरीज का आयोजन होगा, जिसके बाद 5 वनडे मैच खेले जाएंगे और अंत में दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी. न्यूजीलैंड में ये सभी मैच होंगे, जिसके चलते मैचों की टाइमिंग में काफी फर्क होगा. भारत और न्यूजीलैंड का टाइम जोन काफी अलग है. इसी वजह से फैंस को सुबह जल्दी उठकर भी मैच देखने पड़ सकते हैं. आइए न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के मैचों की टाइमिंग पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होंगे. 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसके मुकाबले सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे, वहीं टेस्ट मैचों का खेल सुबह 3:30 बजे शुरू होगा. बता दें कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत के न्यूजीलैंड दौरे के सभी मैचों का लाइव प्रसारण होगा, वहीं सोनी लिव ऐप पर भी मैच देखे जा सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ