ICC

क्या है क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक नियम? जानें इससे कैसे बदल जाएगा टेस्ट फॉर्मेट

Stop Clock Rule: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही एक और नियम लागू किया जा सकता है। जिसे स्टॉप क्लॉक नियम कहते हैं। वनडे और टी20 फॉर्मेट में ये नियम पहले से लागू हो चुके हैं।

Stop Clock Rule: आईसीसी क्रिकेट को और बेहतर बनाने के लिए फिलहाल कोशिश में लगी हुई है। खासकर टेस्ट फॉर्मेट में बीसीसीआई बड़े बदलाव कर रही है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही एक और नियम लागू किया जा सकता है। जिसे स्टॉप क्लॉक नियम कहते हैं। वनडे और टी20 फॉर्मेट में ये नियम पहले से लागू हो चुके हैं। हालांकि इस नियम के कारण टेस्ट फॉर्मेट में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

स्टॉप क्लॉक नियम का क्या पड़ेगा असर? 

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लागू होने के बाद फॉर्मेट में बड़ा बदलाव आया है, लेकिन अब एक दिन में 90 ओवर बहुत ही मुश्किल से ही फेंके जा रहे हैं। ऐसे में आईसीसी पर बड़े सवाल उठते थे। टेस्ट क्रिकेट में ओवर रेट के लेकर चर्चा बड़े दिनों से चल रही थी। अब स्टॉप क्लॉक नियम के आने से टीमों के नियमित समय में तय ओवर फेंकने होंगे और ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में टीम पर भारी जुर्माना भी लगेगा। हालांकि फिलहाल आईसीसी ने इसके लागू होने के डेट नहीं दी है। इस नियम के बारे में और जानने के लिए देखें पूरा वीडियो….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ