AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी राजस्थान के जयपुर पहुंचे. इस दौरान ओवैसी ने कहा, 'मैं आप तमाम से अपील करने आया हूं कि आने वाली 11 तारीख के दिन इस वार्ड से 146 वार्ड से आप तमाम को मुताहिदा तौर पर अपने एक एक वोट का सही इस्तेमाल करते हुए यहां से आप जनाब लुकमान साहब की वालदा फिरोज बानो को कामयाब करिए. इनका इंतखाबी निशान सिलाई मशीन है और आप जानते हैं कि एमआईएम पार्टी का हनुमान बेनीवाल की पार्टी से अलायंस हुआ है. जहां कहीं भी एमआईएम पार्टी के उम्मीदवार होंगे आप उनके हक में अपने वोट का इस्तेमाल करिए. जोधपुर नगर निगम में अब्दुल वाजिद खिलजी साहब एमआईएम पार्टी के उम्मीदवार हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपको बता रहा था कि AIMIM पार्टी और हनुमान बेनीवाल की RLP पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. मैं कांग्रेस और BJP के लोगों को बताना चाहता हूं कि यह गठबंधन सिर्फ स्थानीय निकाय चुनावों तक ही सीमित नहीं रहेगा. बल्कि, ओवैसी और बेनीवाल मिलकर राजस्थान विधानसभा चुनावों और शायद उत्तर प्रदेश चुनावों में भी सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करेंगे. आज AIMIM और RLP पार्टियां उन सभी ताकतों को यह बताने के लिए एक साथ आई हैं, जिन्होंने हमें झुकाने की कोशिश में बरसों बिता दिए, कि हम झुकेंगे नहीं. अब हम उन्हें झुकाएंगे, हम रोएंगे नहीं, अब हम उन्हें रुलाएंगे.'
---विज्ञापन---