हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर! तीसरे वनडे की प्लेइंग 11 में बदलाव तय

Washington Sundar Ruled Out: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. स्टार ऑलराउंडर चोटिल होने के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गया है.

विज्ञापन
सुंदर तीसरे वनडे से बाहर! (Image: AI Generated/Edited)

Washington Sundar Ruled Out: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले बड़ा झटका लगा है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे वनडे में टीम इंडिया को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम नजर आ रही थी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है और उनका सीरीज से पत्ता कट चुका है. इसी वजह से प्लेइंग 11 में बदलाव लगभग तय नजर आ रहा है.

स्टार भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर!

वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे वनडे में बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिस वजह से वो दूसरी पारी में फील्डिंग करने नहीं आए थे. Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, सुंदर को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया है. वो सीरीज से बाहर हो चुके हैं. तीसरे वनडे में उनकी जगह कुलदीप यादव या प्रिंस यादव को खेलने का मौका मिल सकता है. बल्लेबाजी के मामले में भारतीय टीम थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, लेकिन गेंदबाजी अटैक में सुधार हो सकता है.

ये भी पढ़ें:- यशस्वी जायसवाल ही नहीं, ये 3 खिलाड़ी भी हैं रोहित शर्मा की जगह लेने के दावेदार! रिकॉर्ड दे रहे गवाही

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola