यशस्वी जायसवाल ही नहीं, ये 3 खिलाड़ी भी हैं रोहित शर्मा की जगह लेने के दावेदार! रिकॉर्ड दे रहे गवाही

Rohit Sharma: रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉर्ड्स में रोहित शर्मा अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं. उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर खेलने का मौका मिल सकता है. उनके अलावा भी टीम इंडिया के पास कुछ विकल्प हैं.

rohit sharma yashasvi jaiswal vaibhav sooryavanshi
1 / 6

Rohit Sharma: रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेल सकते हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अब रोहित को सिलेक्शन कमेटी टीम इंडिया में शामिल नहीं करेगी. रोहित 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे लेकिन BCCI ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है. रोहित के बाहर होने के बाद यशस्वी जायसवाल उनकी जगह ले सकते हैं. हालांकि, यशस्वी ही नहीं, टीम इंडिया के पास कुछ और तगड़े दावेदार हैं. (Image: Twitter/X and AI Generated)

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है मौका

यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है मौका2 / 6

यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के बैकअप ओपनर रहे हैं और मौके मिलने पर उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछली तीन वनडे पारियों में उन्होंने दो शतक जड़े हैं. इसी वजह से जायसवाल, रोहित की जगह लेने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं. (Image: Instagram/yashasvijaiswal28)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

अभिषेक शर्मा पिछले दो साल से भारतीय T20 टीम का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने 52 T20I मैचों में 1618 रन बनाए हैं. उनके नाम 11 अर्धशतक और 2 शतक हैं. वो आक्रामक बल्लेबाजी करना जानते हैं और शुभमन गिल के साथ उनकी जोड़ी हिट हो सकती है. (Image: Twitter/X)

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़4 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ शानदार ओपनर हैं और इंडिया A के लिए उन्होंने लगातार रन बनाए हैं. अपनी आखिरी वनडे पारी में ऋतुराज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था. वह भी रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं. (Image: Instagram/ruutu.131)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी5 / 6

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के फ्यूचर स्टार हैं और इंडिया A के लिए उनका ट्राई नेशन सीरीज में प्रदर्शन अच्छा था. इसके अलावा उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी बवाल मचाया था. एकदिवसीय क्रिकेट में सूर्यवंशी लगातार रन बना रहे हैं. T20I के बाद वनडे में भी उनके लिए जगह बनाई जा सकती है. (Image: AI Generated)

ईशान किशन भी एक विकल्प

ईशान किशन भी एक विकल्प6 / 6

ईशान किशन टीम इंडिया के बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. किशन टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर, दोनों में शानदार बल्लेबाजी करते हैं. वो नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल के बैकअप हैं. हालांकि, मैनेजमेंट उन्हें ओपनर के तौर पर भी देख सकती है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन