IPL 2026 के बीच RCB की लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के कारण हुआ बाहर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

Royal Challengers Bengaluru: IPL 2026 के बीच RCB को बड़ा झटका लगा है. नुवान तुषारा टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और अब उनकी जगह इंग्लैंड के एक तेज गेंदबाज को स्क्वाड में शामिल किया गया है.

RCB Team
1 / 6

Royal Challengers Bengaluru: IPL 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज नुवान तुषारा चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. पिछले साल RCB की चैंपियन टीम का नुवान हिस्सा थे और उन्हें रिटेन किया गया था. IPL 2026 से पहले तुषारा चोटिल हो गए थे लेकिन उम्मीद लगाई जा रही थी कि टूर्नामेंट के मध्य या अंतिम चरण तक वो पूरी तरह फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उनकी जगह अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को स्क्वाड में जगह मिली है.

विज्ञापन

नुवान तुषारा हुए IPL 2026 से बाहर

नुवान तुषारा हुए IPL 2026 से बाहर2 / 6

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा पर RCB ने भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन किया था. हालांकि, तुषारा फिट नहीं हो पाए और IPL के शुरुआती चरण से बाहर रहे. बाद में खबर सामने आई कि वो फिट हैं और जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं. हालांकि, अब तक तुषारा टीम से नहीं जुड़े थे. खबर सामने आई है कि वह IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को मिली जगह

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को मिली जगह3 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के बचे हुए सीजन के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल किया है. ग्लीसन को IPL में खेलने का अनुभव है. वो पहले CSK और मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

इंग्लैंड के 6 टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेले हैं ग्लीसन

इंग्लैंड के 6 टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेले हैं ग्लीसन4 / 6

रिचर्ड ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 6 टी20 मैच खेले हैं. इसी दौरान वो 9 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. अब तक उनका प्रदर्शन इंग्लिश टीम की जर्सी में कमाल का रहा है.

विज्ञापन

IPL में रिचर्ड ग्लीसन का प्रदर्शन

IPL में रिचर्ड ग्लीसन का प्रदर्शन5 / 6

रिचर्ड ग्लीसन ने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में अपना IPL डेब्यू किया था. 2024 में उन्होंने CSK के लिए दो मैच खेले थे, जिनमें वह एक विकेट झटकने में सफल हुए. IPL 2025 में MI ने उन्हें खरीदा. ग्लीसन को एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 39 रन देकर एक विकेट झटका.

कितने पैसों में RCB में शामिल हुए ग्लीसन

कितने पैसों में RCB में शामिल हुए ग्लीसन6 / 6

IPL ने अपनी आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी में बताया है कि नुवान तुषारा की IPL सैलरी पर ही रिचर्ड ग्लीसन आए हैं. तुषारा को IPL 2026 खेलने के लिए 1.6 करोड़ मिलने वाले थे और इसी कीमत पर ग्लीसन टीम के साथ जुड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन