vinesh phogat

Vinesh Phogat इस दिन लौटेंगी भारत! बरसेंगे नोट, ग्रैंड वेलकम के साथ ये मिलेगा सम्मान

Vinesh Phogat Returning India: विनेश फोगाट भारत लौट रही हैं। माना जा रहा है कि विनेश 14 अगस्त को स्वदेश लौटेंगी। हरियाणा में विनेश के स्वागत के लिए तैयारियों जोरों पर हैं। युवाओं ने एयरपोर्ट से ही जुलूस की तैयारी कर रखी है।

Vinesh Phogat Returning India: विनेश फोगट जल्दी भारत आ सकती हैं। पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर अयोग्य करार दी गई विनेश की हरियाणा में ग्रैंड वेलकम की तैयारी चल रही है। विनेश 16 अगस्त को भारत आ सकती हैं। युवाओं ने दिल्ली एअरपोर्ट से सोनीपत के लिए विनेश फोगाट का रूट तैयार किया है, जिसमें जगह-जगह विनेश का स्वागत होगा।

उधर, पानीपत में युवाओं ने विनेश फोगाट को 11 लाख कैश और दो एकड़ जमीन देने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जमीन पर विनेश अपनी खुद की कुश्ती एकेडमी खोलें और शोषण मुक्त इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी तैयार करें। इसके साथ ही विनेश फोगाट को चौबीसी रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि हरियाणा सरकार ने भी विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल विजेता की तरह सम्मान देने का फैसला किया है। इस सम्मान के तहत सिल्वर मेडल विजेता को जो इनाम और सम्मान मिलता है, वहीं विनेश फोगाट को भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए देखिए ये वीडियो रिपोर्ट –

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ