ind vs - 2024-10-20T200016.651
विज्ञापन

Video: इस देश ने बनाया टी20 क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, टूटते-टूटते बचा टीम इंडिया का रिकॉर्ड

Zimbabwe Cricket Team: टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे ने धमाल मचा दिया है। जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। हाल में ही भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे।

Zimbabwe Cricket Team:क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड आए दिन बनते और टूटते रहते है। इसी कड़ी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर में जिम्बाब्वे ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर में जिम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। टीम इंडिया ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे। हालांकि जिम्बाब्वे की टीम भारत से 11 रन पीछे रह गई। जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 286 रन बनाए। आप को जानकर हैरानी होगी कि जिम्बाब्वे के एक भी बल्लेबाज ने शतक बनाया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमनी ने आतिशी शुरुआत दिलाई। उन्होंने केवल 9।4 ओवर में 145 रन जोड़ दिए थे। इस दौरान बेनेट ने 35 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली। उनके अलावा मारुमनी ने 37 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली। अंत में कप्तान कप्तान सिकंदर रजा (13 गेंदों पर 36 रन) ने भी तेजी से रन बनाए। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ