---विज्ञापन---

Video: White House पर हमला करने वाले भारतीय को 8 साल की जेल, अमेरिकी अदालत ने सुनाया फैसला

White House Attack Latest Update: अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस पर एक भारतीय मूल के नागरिक ने हमला कर दिया था। अमेरिका की अदालत ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए आरोपी को 8 साल की सजा सुनाई है।

---विज्ञापन---

White House Attack Latest Update: अमेरिका में रहने वाले 20 वर्षीय भारतीय नागरिक साई वर्शिथ कंडुला को 8 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। वर्शिथ पर किराए के ट्रक से व्हाइट हाउस पर हमला करने की कोशिश का आरोप है। अमेरिकी की अदालत ने माना कि मई 2023 में होने वाले इस हमले का उद्देश्य राष्ट्रपति जो बिडेन की सरकार को उखाड़ फेंकना था। वर्शिथ का मकसद बाइडेन सरकार की जगह नाजी विचारधारा से प्रेरित तानाशाही स्थापित करना था।

व्हाइट हाउस पर हमले की कोशिश मामले में अमेरिकी जिला न्यायालय के न्यायाधीश डैबनी फ्रेडरिक ने आरोपी साई वर्शिथ कंडुला को दोषी माना है। अदालत ने दोषी के खिलाफ 8 साल की जेल और लगभग 57,000 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया है। वर्शिथ ने 22 मई 2023 को ट्रक से व्हाइट हाउस पर हमला किया था। पूरी जानकारी के लिए देखें यह वीडियो…

---विज्ञापन---
First published on: Jan 17, 2025 11:27 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola