---विज्ञापन---

Video: राज्यसभा में होगी Vinesh Phogat की एंट्री! क्या नया रास्ता तैयार कर सकता है ये कानून?

Vinesh Phogat Rajya Sabha Member: विनेश फोगाट को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। विपक्ष विनेश के डिस्क्वालिफिकेशन की जांच करवाने की मांग कर रहा है। इसी बीच कांग्रेस उन्हें राज्यसभा सांसद बनाना चाहती है। तो आइए जानते हैं कि कानून इस पर क्या कहता है?

---विज्ञापन---

Vinesh Phogat Rajya Sabha Member: पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट लगातार सुर्खियों में हैं। विनेश को लेकर सियासी खेमों में भी हलचल तेज होने लगी है। कांग्रेस पार्टी विनेश को राज्यसभा सांसद बनाने की मांग कर रही है। हालांकि कांग्रेस विनेश को चाहकर भी इस साल राज्यसभा सांसद नहीं बना सकती है, लेकिन एक कानून ऐसा है जो विनेश को संसद पहुंचा सकता है।

कांग्रेस का बयान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी है। ऐसे में कांग्रेस के पास राज्यसभा में एक सीट खाली है। भूपेंद्र हुड्डा का कहना है कि अगर कांग्रेस बहुमत में होती तो विनेश फोगाट को उस सीट पर सांसद नियुक्त कर देती। हालांकि कांग्रेस चाहकर भी ऐसा नहीं कर सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- यूरोप के सबसे बड़े परमाणु पावर प्लांट में लगी आग, कौन जिम्मेदार? रूस और यूक्रेन एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

राज्यसभा सांसद बनने की शर्त

दरअसल राज्यसभा सांसद बनने की शर्तों में एक उम्र की शर्त भी होती है। जहां लोकसभा सांसद बनने के लिए 25 साल की उम्र होना अनिवार्य है तो वहीं राज्यसभा सांसद बनने के लिए कम से कम 30 साल उम्र जरूर होनी चाहिए। मगर विनेश फोगाट अभी 29 साल की हैं। ऐसे में अगर कांग्रेस संसदीय पद के लिए विनेश का नाम आगे करती है तो विनेश मात्र चार दिन चूक जाएंगी। हालांकि अगले साल से विनेश राज्यसभा सांसद बनने के योग्य हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

विनेश या वोट बैंक?

बता दें कि स्टार रेसलर विनेश फोगाट जाट समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। हरियाणा में भी बड़े पैमाने पर जाट समुदाय का बोलबाला है। वहीं हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जाट वोट बैंक साधने के लिए कई राजनीतिक पार्टियां विनेश फोगाट के मामले को हवा देती दिखाई दे रही हैं।

क्या कहता है कानून?

विनेश फोगाट को राज्यसभा में एंट्री दिलाने के पीछे एक और ट्विस्ट है। बेशक कोई राजनीतिक पार्टी विनेश को राज्यसभा सदस्य नहीं बना सकती लेकिन अगर राष्ट्रपति चाहें तो विनेश को राज्यसभा में बतौर सांसद नामित कर सकती हैं। राष्ट्रपति 12 सदस्यों को राज्यसभा में नामित करती हैं। इनमें से 4 सदस्य 13 जुलाई को रिटायर हो गए हैं। विनेश कैसे राज्यसभा का हिस्सा बन सकती हैं? जानने के लिए देखें ये वीडियो…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इसे माफ नहीं किया जा सकता… क्या था 1971 का शहीद मेमोरियल? जिसके टूटने पर भड़के शशि थरूर

First published on: Aug 12, 2024 03:15 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola