ind vs - 2024-10-19T215816.224

Video: सरफराज खान ने इन 3 खिलाड़ियों की बढ़ाई टेंशन, टीम इंडिया में जगह मिलना हो सकता है मुश्किल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सरफराज खान ने 150 रन की यादगार पारी खेली है। उन्होंने इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सरफराज खान ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके और 3 छक्के लगाए। ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था। इस शतक के साथ ही उन्होंने टीम इंडिया ने अपनी नियमित जगह का दावा भी ठोक दिया है। ऐसे में अगर सरफराज खान की टीम में जगह पक्की होती है तो टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों के लिए टेंशन बढ़ सकती है।

विज्ञापन

अगर सरफराज खान की टीम इंडिया में जगह पक्की हो जाती है तो केएल राहुल टीम से बाहर हो सकते हैं। राहुल काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। ऐसे में वो टीम से बाहर हो सकते हैं। वहीं, अगर टीम मैनेजमेंट राहुल को टीम में बनाए रखता है तो गिल की मुश्किलें बढ़ सकती है। उनका टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश कर रहे श्रेयस अय्यर के लिए भी अब वापसी करना मुश्किल हो गया है। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ