Maharashtra Police washing Shivsena MLA Car: कई नेताओं और मंत्रियों को सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम दी जाती है। हालांकि कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाने से भी नहीं डरते हैं। कई बार नेता और मंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से घर के काम करवाते हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक पुलिस से गाड़ी साफ करवाते नजर आए हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी को गाड़ी की सफाई करते हुए देखा जा सकता है। यह गाड़ी शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ की है। एकनाथ शिंदे की पार्टी के विधायक संजय गायकवाड़ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने मामले पर सफाई दी है।
संजय गायकवाड़ का कहना है कि पुलिसकर्मी ने गाड़ी में उल्टी कर दी थी और उसने खुद उसे साफ करने की इच्छा जताई। किसी ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी धोने के लिए दबाव नहीं डाला था। वो अपनी इच्छा से गाड़ी धो रहा था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब संजय गायकवाड़ विवादों में घिर गए हैं। इसके पहले बाघ के दांत की माला बनाकर पहनने और बिल्ली को मारने जैसे बयान देकर भी संजय गायकवाड़ विवाद खड़े कर चुके हैं। देखें वीडियो…
यह भी पढ़ें- Shivaji Statue Controversy: 6 फीट की मूर्ति 35 फीट कैसे हो गई? मंजूरी भी नहीं मिली थी!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
10 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
18 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 day agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 day agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 days agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 days agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines