Shivsena MLA Police Washing Car

Video: नेता की गाड़ी धोता मिला पुलिसवाला, सोशल मीडिया पर वीडियो से मचा बवाल

Maharashtra Police washing Shivsena MLA Car: नेता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी गाड़ी साफ करता नजर आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?

Maharashtra Police washing Shivsena MLA Car: कई नेताओं और मंत्रियों को सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम दी जाती है। हालांकि कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाने से भी नहीं डरते हैं। कई बार नेता और मंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से घर के काम करवाते हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक पुलिस से गाड़ी साफ करवाते नजर आए हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी को गाड़ी की सफाई करते हुए देखा जा सकता है। यह गाड़ी शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ की है। एकनाथ शिंदे की पार्टी के विधायक संजय गायकवाड़ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने मामले पर सफाई दी है।

विज्ञापन

संजय गायकवाड़ का कहना है कि पुलिसकर्मी ने गाड़ी में उल्टी कर दी थी और उसने खुद उसे साफ करने की इच्छा जताई। किसी ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी धोने के लिए दबाव नहीं डाला था। वो अपनी इच्छा से गाड़ी धो रहा था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब संजय गायकवाड़ विवादों में घिर गए हैं। इसके पहले बाघ के दांत की माला बनाकर पहनने और बिल्ली को मारने जैसे बयान देकर भी संजय गायकवाड़ विवाद खड़े कर चुके हैं। देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ