Video: इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, सामने आई ये बड़ी वजह
SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ये सीरीज 29 जनवरी से शुरू हो रही है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस श्रीलका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिया है कि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं।
शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होने वाले टेस्ट से पहले कमिंस ने द डेली टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा था कि दो दिन का सटीक अनुमान नहीं लगा सकता हूं, लेकिन निश्चित रूप से मैं श्रीलंका दौरे से बाहर हो सकता हूं। उनकी जगह पर स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया जा सकता है। स्टीव स्मिथ पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: