---विज्ञापन---

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया खास रिकॉर्ड, इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ बने नंबर 1

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी कई सारे खास रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. KKR के खिलाफ उन्होंने 46 रन की शानदार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पूरी जानकारी के लिए आप नीचे दी गई वीडियो देख सकते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में KKR के खिलाफ 46 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल के हैं और उनके पास सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड है।

उन्होंने अपनी शुरुआती 13 पारियों में 44 छक्के लगाकर ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

अतिरिक्त जानकारी

वैभव सूर्यवंशी को 'सिक्सर किंग' के नाम से भी जाना जाता है।

सूर्यवंशी ने बनाया खास रिकॉर्ड
---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी के दिलों में जगह बना रहे हैं. सूर्यवंशी ने KKR के खिलाफ 46 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वैभव ने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी से एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल के हैं और वो अलग-अलग रिकॉर्ड बना रहे हैं. उनके पास पहले ही सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी होने का अनोखा रिकॉर्ड है. अब उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया है.

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया खास रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने KKR के खिलाफ दो छक्के जड़ते ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने शुरुआती 13 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैभव के नाम अब 44 छक्के हो चुके हैं और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया है. वैभव ने इससे पहले भी अपनी बल्लेबाजी के दम पर कई सारे बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. हालांकि, करियर के शुरुआती समय में ही ‘सिक्सर किंग’ बन जाना अपने आप में एक बड़ी बात है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RR की हार के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी? वायरल VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

First published on: Apr 20, 2026 02:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola