Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके पीछे 15 वर्षीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे आगे हैं. सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर सभी मांग कर रहे हैं कि सूर्यवंशी को जल्द ही टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए. अब टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी जल्द ही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की बात कही है.
एमएसके प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान
उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी की एमएसके प्रसाद ने तारीफ करते हुए पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘वो केवल असाधारण प्रतिभा ही नहीं हैं. वह टी20 क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्हें तुरंत ही भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए. भारत ए के साथ श्रीलंका दौरे के बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए. मुझे लगता है कि उन्हें भारत की सीनियर टीम में चुना जा सकता है. मुझे पूरा विश्वास है कि वह श्रीलंका में भारत ए की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्हें इंतजार करवाने का कोई मतलब नहीं होगा. वह जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे और लंबे समय तक खेलते रहेंगे.’ अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद भारत आयरलैंड दौरे पर जाएगी.
ये भी पढ़ें: क्या होता है केप्ट बॉयफ्रेंड? जो सुष्मिता सेन के लिए बन गए थे ललित मोदी, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
20 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
23 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 day agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 days agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 days agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines