हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: 'आतंकियों को सख्स से सख्त सजा...', हमले में जान गंवाने वालों के लिए लखनऊ में हुई नमाज

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हर तरफ कड़ी निंदा की जा रही है। इसी कड़ी में लखनऊ में मरने वालों के लिए नमाज अदा की गई। इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आतंकियों को सख्त से सख्त सजा की अपील की है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 लोगों की मौत की खबर सामने आई। यह हमला घूमने आए लोगों पर किया गया। अंधाधुंध फायरिंग से इन बेगुनाहों की मौत हो गई, जिसको लेकर दुनियाभर के बड़े नेताओं ने दुख जाहिर किया है। इसी कड़ी में लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में आतंकी हमलों में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी गई है। साथ ही देश में अमन के लिए दुआ भी की गई। मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए गुनहगारों को सजा देने की अपील की है।

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि ‘इस हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जिन भी बेकसूर लोगों ने इस हमले में अपनी जान गंवाई है, उनके परिवार वालों से हमदर्दी का इजहार करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘जो लोग भी इसमें घायल हुए हैं, जल्द ही उनकी रिकवरी की दुआ करते हैं। फिरंगी महली ने कहा कि ‘भारतीय सेना को भी दहशतगर्दी से निपटने की तौफीक दे।’

ये भी देखें: मां के निधन से टूटीं Queen of Drapes, प्रेयर मीट पर Shaina NC को संभालने पहुंचे सेलब्स

विज्ञापन

उन्होंने आवाम से ये अपील करते हुए कहा कि हर तरीके से शांति बनाए रखें। साथ ही पहलगाम में जितने भी टूरिस्ट हैं, उनकी सेफ्टी और और हर मुमकिन मदद करें। उन्होंने कहा कि पूरे कश्मीर को हर तरीके के आतंकवाद से निजात मिले। आपको बता दें कि दारुल उलूम फरंगी महल लखनऊ और शाहीन एकेडमी लखनऊ के बच्चों ने मरने वालों के लिए दुआ की है। वीडियो में देखिए मौलाना ने क्या कुछ कहा।

ये भी देखें: Video: BSP ने किया जीत का रोडमैप तैयार, बनाई 2027 में ‘राजतिलक’ की रणनीति

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola