Shaina NC mother prayer meet

मां के निधन से टूटीं Queen of Drapes, प्रेयर मीट पर Shaina NC को संभालने पहुंचे सेलब्स

बॉलीवुड में एक बार फिर मातम पसर गया है। मनोज कुमार के बाद मशहूर फैशन डिजाइनर की मां का निधन हो गया। अब उनकी प्रेयर मीट में बॉलीवुड स्टार्स दिखाई दिए।

अभी साल शुरू हुए 4 महीने ही हुए हैं और बॉलीवुड गलियारों से एक के बाद एक दुखद खबरें मिल रही हैं। मनोज कुमार के बाद मशहूर फैशन डिजाइनर और पॉलिटिशियन शाइना एन सी की मां का हाल ही में निधन हो गया। गुरुवार को शाइना एन सी की मां मुनीरा नाना चुडासमा ने अपनी अंतिम सांस ली थी। इसके बाद शाइना एन सी और उनके परिवार ने मुनीरा नाना चुडासमा के लिए प्रेयर मीट रखी थी, जहां बॉलीवुड और राजनीतिक जगत के कई लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

मुनीरा नाना चुडासमा के निधन के बाद फैशन डिजाइनर को संभालने के लिए सोनाली बेंद्रे से लेकर जैकी श्रॉफ तक इस प्रेयर मीट में पहुंचे। सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। शाइना ने भी मां की आत्मा की शांति की दुआ की और अब इस आखिरी श्रद्धांजलि का वीडियो सामने आया है। आपको बता दें, शाइना एन सी को चौवन अलग-अलग तरीकों से साड़ी लपेटने के लिए जाना जाता है। वो ‘क्वीन ऑफ ड्रेप्स’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर हैं और सबसे तेज साड़ी पहनने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ