CM Mohan Yadav Big Statement on Chhindwara Seat

कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की हार पर बोले CM मोहन यादव- छिंदवाड़ा की जनता हमारे साथ

CM Mohan Yadav Big Statement on Chhindwara Seat: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा सीट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की हार पर जाने क्या कहा…

CM Mohan Yadav Big Statement on Chhindwara Seat: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां की प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू 101,884 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की हार पर कहा कि छिंदवाड़ा में जीत हासिल करना हमारा मिशन था। मोदी जी के नेतृत्व में हमने काम किया और हमारी मेहनत रंग लाई। छिंदवाड़ा की जनता ने हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है।

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने INDIA गठबंधन पर भी निशाना साधा है। सीएम मोहन ने कहा कि वे लोग तो कल कह रहे थे कि मोदी पीएम नहीं बन रहे। कह रहे थे कि बीजेपी की सरकार नहीं आ रही है। अब ऐसे लोगों के लिए मेरे पास कोई शब्द ही नहीं बचे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ