Uttar Pradesh Iqra Hasan
विज्ञापन

Video: योगेंद्र राणा ने फिर से इकरा हसन पर की विवादित टिप्पणी, बोले- मैं अपनी बात पर अटल...

Video: पिछले दिनों इकररा हसन पर विवादित बयान देने वाले करणी सेना के उपाध्यक्ष काफी सुर्खियों में रहे। उन पर इकरा हसन के समर्थकों ने कार्रवाई की मांग की। दरअसल, योगेंद्र राणा ने इकरा हसन को निकाह का प्रपोजल दिया था, जिसके बाद ये मामला बढ़ता गया।

Video: करणी सेना के उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने एक बार फिर से अपनी बात को दोहराया है। उन्होंने एक बार फिर से कैराना की सपा सांसद इकरा हसन को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने इकरा हसन से शादी और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी से खुद को जीजा कहलवाने की बात दोहराई है। यह वीडियो वायरल होते ही योगेंद्र राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत मुरादाबाद में सपा अधिवक्ता सभा की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने दर्ज कराई है।

मुरादाबाद कटघर पुलिस ने BNS की धारा 79, 356 (2) और IT एक्ट की धारा 63 में मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि अगर इन धाराओं में राणा दोषी पाए जाते हैं तो उनको 3 से 5 साल की सजा और लाखों की जुर्माना भरना पड़ सकता है। जब से FIR दर्ज की गई है तभी से राणा का मोबाइल भी बंद आ रहा है। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ