Akhilesh Yadav

Video: गुस्से में क्यों दिखे अखिलेश यादव? संसद पहुंचते ही मीडिया के सामने निकाली भड़ास

Akhilesh Yadav Reaction: अखिलेश यादव ने आज कई मुद्दों पर बात करते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के साथ-साथ पत्नी डिंपल यादव के पहनावे पर भी खुलकर बात की। अखिलेश ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Akhilesh Yadav Reactions: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मानसून सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे तो काफी गुस्से में दिखे। गाड़ी से उतरते ही उन्हें मीडिया ने घेर लिया, तो वे खुलकर बोले। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा और पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी को लेकर प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले से पहले एक और घटना हुई थी, जिसके बारे में जनता को बताया नहीं गया है। इसलिए सवाल सिर्फ इतना है कि BJP के नेतृत्व वाली सरकार के काल में इतने आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं?

चिदंबरम के बयान समेत कई मुद्दों पर बोले

अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता चिदंबरम के बयान पर बोलते हुए कहा कि पहले कांग्रेस सत्ता में थी, तो उनके पास यह जानकारी हो सकती है कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे। इनके अलावा अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर बात की। वहीं पत्नी डिंपल यादव के पहनावे पर भी वे खुलकर बोले। News24 की स्पेशल रिपोर्ट देखें और जानें कि अखिलेश यादव ने किस मुद्दे पर क्या कहा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ