UPSC Coaching Accident News: बीती रात राजधानी दिल्ली में दर्दनाक हादसा देखने को मिला। राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत हो गई। शाम करीब 6 बजे के आसपास कोचिंग सेंटर में पानी भरा। इस हादसे में नवीन डालविन, श्रेया यादव और तानिया सोनी की मौत हो गई। तीनों स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। छात्रों की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। इसी बीच श्रेया के चाचा ने आपबीती सुनाई है।
पिछले महीने दिल्ली आई थी श्रेया
श्रेया के चाचा का कहना है कि उन्हें टीवी के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली। देर रात खाने के बाद जब उन्होंने टीवी खोली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की रहने वाली श्रेया पिछले महीने जून में ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने दिल्ली आई थी। श्रेया के चाचा गाजियाबाद में रहते हैं। उन्होंने ही श्रेया का एडमिशन राव कोचिंग सेंटर में करवाया था और श्रेया राजेंद्र नगर में ही एक हॉस्टल में रहती थी।
सुबह मिली मौत की जानकारी
श्रेया के चाचा ने बताया कि आधिकृत तौर पर ना कोचिंग सेंटर से कोई जानकारी मिली और ना ही प्रशासन या पुलिस का फोन आया। मैं न्यूज देखकर खुद यहां भागा-भागा आया। यहां पहुंचने के बाद मैंने बच्ची का नाम बताया। रात करीब 2:30 बजे मैं यहां पहुंच गया था। वहां 3 शव रखे थे लेकिन मुझे उनका चेहरा नहीं देखने दिया गया। मैं श्रेया के हॉस्टल गया तो वहां ताला लगा था। सुबह मुझे पता चला कि मृत बच्चों में श्रेया का नाम भी शामिल है।
दो अन्य छात्र कौन?
बाकी दो छात्रों की बात करें तो मृतकों में नवीन डालविन का नाम भी शामिल है। 28 वर्षीय नवीन केरल के रहने वाले हैं, जो 8 महीने पहले ही सिविल सेवा की तैयारी करने दिल्ली आए थे। इस हादसे में एक अन्य छात्रा तानिया सोनी ने भी अपनी जान गंवा दी। 25 साल की तानिया तेलंगाना की निवासी थीं।
यह भी पढ़ें- भगवान राम संग अकबर की तुलना कर फंसीं शुभ्रा रंजन, अब मांगी माफी; जानें क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
पितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
8 mins agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
1 day agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 day agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 day agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines