---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рднрдЧрд╡рд╛рди рд░рд╛рдо рд╕рдВрдЧ рдЕрдХрдмрд░ рдХреА рддреБрд▓рдирд╛ рдХрд░ рдлрдВрд╕реАрдВ рд╢реБрднреНрд░рд╛ рд░рдВрдЬрди, рдЕрдм рдорд╛рдВрдЧреА рдорд╛рдлреА; рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдХреНрдпрд╛ рд╣реИ рдкреВрд░рд╛ рдорд╛рдорд▓рд╛

Shubhra Ranjan Ram and Akbar Controversy: рд╕рд┐рд╡рд┐рд▓ рд╕реЗрд╡рд╛ рдкрд░реАрдХреНрд╖рд╛ рдХреА рддреИрдпрд╛рд░реА рдХрд░рд╡рд╛рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реА рд╢рд┐рдХреНрд╖рд┐рдХрд╛ рд╢реБрднреНрд░рд╛ рд░рдВрдЬрди рд╡рд┐рд╡рд╛рджреЛрдВ рдореЗрдВ рдШрд┐рд░ рдЧрдИ рд╣реИрдВред рдХреЛрдЪрд┐рдВрдЧ рдореЗрдВ рдмрдЪреНрдЪреЛрдВ рдХреЛ рдкрдврд╝рд╛рддреЗ рд╕рдордп рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рднрдЧрд╡рд╛рди рд░рд╛рдо рдХреА рддреБрд▓рдирд╛ рдЕрдХрдмрд░ рд╕реЗ рдХрд░ рджреА рд╣реИред рд╡реАрдбрд┐рдпреЛ рд╡рд╛рдпрд░рд▓ рд╣реЛрдиреЗ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдорд╛рдлреА рдорд╛рдВрдЧреА рд╣реИред рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдкреВрд░рд╛ рдорд╛рдорд▓рд╛ рдХреНрдпрд╛ рд╣реИ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Shubhra Ranjan Ram and Akbar Controversy: सिविल सेवा परीक्षा की दुनिया में जानी-मानी हस्ती शुभ्रा रंजन विवादों में घिर गई हैं। क्लास में बच्चों को पढ़ाते हुए शुभ्रा रंजन ने भगवान राम की तुलना मुगल शासक अकबर से कर दी। शुभ्रा रंजन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऐसे में कई लोगों ने शुभ्रा की आलोचना शुरू कर दी। वहीं अब शुभ्रा रंजन ने भी स्टेटमेंट जारी करते हुए मामले पर सफाई पेश की है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?

शुभ्रा रंजन ने मांगी माफी

शुभ्रा रंजन ने राम और अकबर की तुलना करने को लेकर माफी मांगी है। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। अगर ऐसा हुआ है तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं। अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे तो आप समझेंगे कि मैं बच्चों को समझाना चाहती थी कि प्रभु श्री राम का राज्य एक आदर्श राज्य था। वायरल हो रहा वीडियो क्लास का एक छोटा सा हिस्सा है। ये बातचीत एक तुलनात्म अध्ययन का हिस्सा थी। इसके कारण हो रही गलतफहमी के लिए मुझे पछतावा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

शुभ्रा रंजन का वायरल वीडियो

बता दें कि शुभ्रा रंजन की क्लास का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शुभ्रा कहती हैं कि भगवान राम के पास असीम शक्तियां हैं लेकिन वो रिती-रिवाज और परंपराओं से बंधे हैं। वहीं दूसरी तरफ अकबर ने अपना खुद का धर्म शुरू किया और नैतिकता की नई परिभाषा तय कर ली। इसे हम दीन-ए-इलाही के नाम से जानते हैं। तो जहां राम नैतिकता को निभा रहे हैं वहीं अकबर ने खुद अपने हिसाब से नैतिकता का पैमाना सेट कर लिया है। जाहिर है दोनों में सबसे शक्तिशाली राजा अकबर है।

शुभ्रा रंजन कौन हैं?

शुभ्रा रंजन का नाम UPSC के मशहूर शिक्षकों में शुमार है। वो Shubhra Ranjan IAS कोचिंग सेंटर की फाउंडर हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से ताल्लुक रखने वाली शुभ्रा रंजन दिल्ली विश्वविद्यालय की टॉपर रही हैं। बेशक उन्होंने कभी सिविल सेवा की परीक्षा नहीं दी। मगर शुभ्रा रंजन के मार्गदर्शन में देश को कई काबिल अफसर मिले हैं। 2015 में UPSC की टॉपर टीना डाबी को भी शुभ्रा रंजन ने ही पढ़ाया था। वहीं 2022 की टॉपर इशिता ने भी शुभ्रा से पॉलिटिकल साइंस की शिक्षा ली थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- वैज्ञानिकों ने इंप्लांट किया टाइटेनियम से बना दिल! कैसे करता है काम, कितना असरदार? जानें सब कुछ

First published on: Jul 28, 2024 10:23 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola