वक्फ संशोधन बिल 2025 पास होने के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई थी। अब कुछ ऐसा ही नजारा यूपी की राजनीति में देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने जयंत चौधरी के वक्फ बिल को लेकर अपना समर्थन देने की बात पर नाराजगी जाहिर की है। रिजवी मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के बड़े नेता माने जाते थे। शाहजेब रिजवी ने साफ तौर पर कहा कि वेस्ट यूपी में RLD ने जिन 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी, उसमें मुसलमानों के बड़े वोटबैंक की अहम भूमिका रही थी।
पार्टी मुसलमानों की ताकत और उनके योगदान की अनदेखी कर रही है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए इस बात पर भी नाराजगी जताई कि RLD वेस्ट यूपी में जिस राजनीतिक समीकरणों की बदौलत सत्ता में हिस्सेदारी बना पाई थी, उसी समुदाय की अहमियत को नजरअंदाज किया गया है। रिजवी के इस फैसले से RLD में हड़कंप मच गया है और पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। और किन-किन नेताओं ने रिजाइन किया है? जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
15 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
16 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
22 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines