हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UPL 2025: 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़कर युवराज चौधरी ने मचाया धमाल, अकेले दम पर खत्म कर दिया मुकाबला 

UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के 9वें मैच में देहरादून वॉरियर्स बनाम पिथौरागढ़ हरिकेंस की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर देहरादून की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. इस मैच में देहरादून के कप्तान युवराज चौधरी ने बल्ले के साथ तहलका मचा दिया. युवराज के सामने कोई भी गेंदबाज नहीं टिक सका.

विज्ञापन
Yuvraj Chaudhary

UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स बनाम पिथौरागढ़ हरिकेंस के बीच उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का 9वां मुकाबला खेला गया. जहां पर देहरादून टीम का जलवा देखने को मिला. आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले युवराज चौधरी ने बल्ले से तहलका मचाते हुए अपनी टीम को 10 विकेट से मुकाबला जीता दिया. युवराज ने अपने नाम के मुताबिक ही मैच में छक्कों की बारिश कर दी. जिसके कारण मुकाबला 10वें ओवर में ही खत्म हो गया. 

युवराज सिंह ने बल्ले से मचाया धमाल 

पिथौरागढ़ हरिकेंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए. जवाब में देहरादून वॉरियर्स की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान युवराज पहली ही गेंद के आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. कप्तान ने 41 गेंदों में नाबाद 86 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इस दौरान कप्तान युवराज चौधरी का स्ट्राइक रेट 209.76 का रहा है. संस्कार रावत ने 18 गेंदों में नाबाद 25 रनों की पारी खेली. 

ये भी पढ़ें: युवराज चौधरी की तूफानी पारी के दमपर देहरादून वॉरियर्स ने मारी बाजी, पिथौरागढ़ को मिली शर्मनाक हार

विज्ञापन

इस मुकाबले की पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो…

ये भी पढ़ें: Asia Cup में पहनी सूर्यकुमार यादव की घड़ी का क्या है राज? राम मंदिर से है बेहद खास कनेक्शन 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola