युवराज चौधरी की तूफानी पारी के दमपर देहरादून वॉरियर्स ने मारी बाजी, पिथौरागढ़ को मिली शर्मनाक हार

Cricket News - 2025-09-30T161014.977

Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन मजेदार अंदाज में खेला जा रहा है. 30 सितंबर को पिथौरागढ़ चैंपियंस और देहरादून के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर का मुकाबला 10 ओवर में ही खत्म कर दिया. देहरादून की ओर से युवराज चौधरी ने कमाल कर दिया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर पिथौरागढ़ को चारों खाने चित कर दिया. ये मुकाबला काफी रोमांचक तरीके से खेला गया. आइए डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन

पिथौरागढ़ चैंपियंस ने बनाए थे 120 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पिथौरागढ़ चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज रोहित दानू ने 17 गेंदों में 10 रन बनाए थे, जबकि पीयूष जोशी ने 33 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली थी. वहीं विकास भाटी ने 8 गेंदों में 10 रन बनाए. वहीं कप्तान अनय बसंत छेत्री ने भी खासा कमाल नहीं किया. उन्होंने खराब बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों में 7 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन वैभव भट्ट ने बनाए. उन्होंने 19 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली.

विज्ञापन

देहरादून ने हासिल किया लक्ष्य

121 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए देहरादून वॉरियर्स ने 9.5 ओवर में 122 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. देहरादून की ओर से कप्तान युवराज चौधरी ने कमाल कर दिया. उन्होंने 41 गेंदों में 86 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 9 छक्के अपने नाम किए. वहीं संस्कर रमेश रावत ने 18 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. युवराज चौधरी की शानदार पारी के दम पर देहरादून ने मैच अपने नाम कर लिया. देहरादून ने 10 विकेट से जीत हासिल कर ये बता दिया वह ये टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है.

विज्ञापन

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

देहरादून की ओर से मयंक मिश्रा ने 2 विकेट लिए. उनके अलावा नवीन कुमार सिंह ने 2 विकेट लिए. वहीं रक्षित रोही ने भी 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं पिथौरागढ़ की ओर से कोई भी गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ